नवादा में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 31 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ राजगीर सीमा पर दबोचा गया

Author Ashutosh kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते सदर 2 एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News: नवादा पुलिस ने अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रंगदारी, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार कुख्यात आरोपी सुनील यादव को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब ड्रग्स सिंडिकेट के नेटवर्क की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा पुलिस ने अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया. नारदीगंज थाना पुलिस ने उसे राजगीर सीमा स्थित बाणगंगा के पास से दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 7,200 रुपये नकद बरामद किए गए. मामले में पुलिस अब ड्रग्स सिंडिकेट के नेटवर्क की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

रंगदारी कांड में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को रंगदारी मांगने, मारपीट करने और हत्या के प्रयास के आरोप में नारदीगंज थाना कांड संख्या 255/26 दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

राजगीर सीमा पर बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार

विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान 12 जुलाई को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुनील यादव राजगीर सीमा क्षेत्र के बाणगंगा के पास मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

31 पुड़िया ब्राउन शुगर, मोबाइल और नकदी बरामद

थाने लाकर विधि-सम्मत तरीके से तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसे 31 अलग-अलग पुड़ियों में पैक किया गया था, बरामद हुआ. इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 7,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए. पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन से नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं.

ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रंगदारी और मारपीट के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही जिले में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण इनपुट भी दिए हैं. इस मामले की जानकारी सदर-2 एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इस नेटवर्क में किन-किन लोगों की संलिप्तता है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों और मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन