22 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज

Updated at : 06 Aug 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
22 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज

सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर और फोटोग्राफी की होगी व्यवस्था

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर और फोटोग्राफी की होगी व्यवस्था नवादा सदर. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने की अनुमति देंगे. एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के अलावे कोई परीक्षार्थी अपने साथ कोई अन्य सामग्री लेकर नहीं जायेंगे. यह बातें डीएम आशुतोष कुमार वर्मा एवं एसपी अंब्रीष राहुल ने आयोजित बैठक में कहीं. डीएम व एसपी संयुक्त रूप से नगर भवन में केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की. डीएम ने उपस्थित केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन कराना है. केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा 22 परीक्षा सेंटरों पर होगी. परीक्षा कदाचारमुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफल बनाने के लिए डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, एसपी अंब्रीष राहुल ने संयुक्त आदेश जारी किया है. परीक्षा में कुल 10092 परीक्षार्थी शामिल होंगे. सभी सेंटरों पर सशस्त्र लाठी बल के साथ कुल 44 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं 22 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. उड़नदस्ता दल में सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है. नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय सिपाही भर्ती परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में कराने के लिए समाहरणालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. दूरभाष नंबर-06324-212261 पर फोन करके परीक्षा से संबंधित जानकारी दी सकती है. नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों को सुरक्षित दंडाधिकारी एवं कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्ति होगी. नियंत्रण कक्ष में पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. कंट्रोल रूम के पास अग्निशमन, चिकित्सा व्यवस्था, बज्रवाहन, वाटर कैनन, अश्रु गैस आदि की भी व्यवस्था की गयी है. फ्रिस्किंग करके ढाई घंटे पहले दिलाया जायेगा प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले से प्रवेश दिलाया जायेगा. गेट पर ही सभी परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग होगी. इसके लिए अलग से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के ढाई घंटे पहले 09ः30 बजे सुबह से 11:00 बजे सुबह तक ही प्रवेश की अनुमति फ्रिस्किंग के बाद दी जायेगी. महिलाओं के लिए फ्रिस्किंग घेरायुक्त स्थल पर होगी. परीक्षा हॉल में प्रवेश के पहले अभ्यर्थी को भौतिक रूप से जांच कराना सुनिश्चित करेंगे. अभ्यर्थियों के पास किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रूल, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच, व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पॉमटाप, पीडीए या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होना चाहिए. सभी सेंटरों पर जांच उपकरण लगाये गये किसी भी परीक्षार्थी को बिना फोटो पहचान पत्र के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसके लिए विशेष निर्देश दिया गया. सभी परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. अभ्यर्थियों का परीक्षा हॉल में मोबाइल, फोन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि के साथ प्रवेश नहीं है. कदाचार में लिप्त पाये जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, मोबाइल जैमर की व्यवस्था, फोटोग्राफी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की व्यवस्था, वाहन की व्यवस्था बनायी गयी है. डीएसपी संभालेंगे ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था का सुचारू संचालन यातायात डीएसपी को जिम्मा दिया गया. कार्यपालक अभियंता विद्युत को सिपाही भर्ती परीक्षा में निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया. एसपी ने कहा कि केंद्र पर यदि कोई सिस्टम काम नहीं करता है जैसे सीसीटीवी, जैमर आदि, तो वो अपने नोडल पदाधिकारी को तत्काल सूचित करेंगे. आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप ही कार्य किया जायेगा. एसडीओ व एसडीपीओ को परीक्षा अवधि में सतत गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था का संधारण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी, एडीएम, गोपनीय प्रभारी, एसडीओ सदर, एसडीओ रजौली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीसीएलआर रजौली, डीएसपी मुख्यालय के साथ-साथ केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन