सुरक्षित शनिवार में बच्चों को सड़क-रेल दुर्घटनाओं से बचाव के बताए उपाय, स्मार्ट क्लास में डॉक्यूमेंट्री से समझाये यातायात नियम

Updated:
विज्ञापन

जानकारी चार्ट दिखाते विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के संभड़ी स्कूल में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम के तहत बच्चों को सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए गए. स्मार्ट क्लास में डॉक्यूमेंट्री दिखाकर यातायात नियमों को समझाया गया, जिससे बच्चों ने सुरक्षा के महत्व को समझा.

विज्ञापन

Nawada News : नारदीगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, संभड़ी में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी. नोडल शिक्षक शुभम पाठक और राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क व रेलवे से जुड़े सुरक्षा मानकों के बारे में बताया.

विज्ञापन

हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूरी

शिक्षकों ने बताया कि यातायात नियमों की सही जानकारी, बाइक चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल तथा नियंत्रित गति से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को काफी कम किया जा सकता है. शराब या नशे की हालत में वाहन चलाना और ट्रैफिक साइन की सही जानकारी नहीं होना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं.

नाबालिग बच्चों को ड्राइविंग से रोकें अभिभावक

अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकना चाहिए, क्योंकि कम उम्र में बच्चे यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति पर्याप्त रूप से जागरूक नहीं होते हैं. पैदल चलने वालों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग और फुटपाथ का इस्तेमाल करना चाहिए.

रेलवे लाइन पर लापरवाही से बचने की सलाह

रेल दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बच्चों को बताया गया कि लापरवाही से रेलवे लाइन पार करना, चलती ट्रेन पर चढ़ना या उतरना और ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है. प्लेटफॉर्म पर पीली सुरक्षा लाइन से दूर रहना चाहिए. रेलवे लाइन और प्लेटफॉर्म पर सेल्फी लेने से भी बचने की सलाह दी गयी.

शिक्षकों ने कहा कि रेलवे लाइन पर अनावश्यक रूप से बैठना, खेलना और इयरफोन का इस्तेमाल करना भी दुर्घटना का कारण बन सकता है. इसलिए बच्चों को ऐसी गतिविधियों से पूरी तरह बचना चाहिए.

आपात स्थिति में हेल्पलाइन पर करें संपर्क

बच्चों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन सहायता के लिए 112 और 1073 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है. वहीं, रेल दुर्घटना की स्थिति में एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन 139 और ट्रेन दुर्घटना सहायता हेल्पलाइन 1072 पर संपर्क कर त्वरित सहायता ली जा सकती है.

स्मार्ट क्लास में डॉक्यूमेंट्री दिखाकर समझाये यातायात नियम

कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट क्लास में यातायात नियमों और ट्रैफिक सिग्नल से संबंधित एक वृत्तचित्र दिखाया गया. इसके माध्यम से बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात संकेतों को समझने की जानकारी दी गयी.

जानकारी लेने के बाद बच्चों ने समूह बनाकर चार्ट पेपर पर चित्रों के माध्यम से सड़क और रेल सुरक्षा से संबंधित अपनी समझ को प्रस्तुत किया.

शिक्षक और शिक्षिकाएं रहीं मौजूद

मौके पर प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, शिक्षक संजय कुमार, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार और रजनीश चतुर्वेदी के साथ शिक्षिकाएं पूनम कुमारी और प्रीति कुमारी मौजूद रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन