सिरदला: बिजली कटते ही घर में घुसे चोर, 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिरदला थाना क्षेत्र के धोपत्थर गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया. बिजली कटने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Nawada News: जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के परना डावर इलाके स्थित धोपत्थर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात चोरों ने सुरेश साव के घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. वारदात के वक्त इलाके में बिजली कटी हुई थी, जिसका फायदा उठाकर चोर मकान में दाखिल हुए.

विज्ञापन

कमरे में बिखरा मिला सामान, सुबह चला पता

हैरानी की बात यह रही कि चोरी के दौरान परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे, लेकिन अंधेरे और सन्नाटे के कारण किसी को भी चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी. चोरों ने घर के बक्से और अलमारियों को खंगालकर कीमती जेवरात समेट लिए. शुक्रवार की सुबह जब परिजन उठे, तो घर का सामान अस्त-व्यस्त और ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए.

सोने की चेन, मंगलसूत्र और नकदी गायब

गृहस्वामी सुरेश साव ने बताया कि चोर घर से सोने की चेन, मंगलसूत्र सहित कई अन्य सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 30 हजार रुपये नकद ले उड़े हैं. उन्होंने चोरी गई कुल संपत्ति का अनुमान करीब पांच लाख रुपये लगाया है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है.

कैप्शन :- घर मे चोरी  | Prabhat Khabar Network
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी इनपुट के आधार पर चोरों का सुराग लगाने तथा मामले के त्वरित खुलासे के प्रयास में जुटी है.

Also Read: नवादा: पकरीबरावां में छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल होकर रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन