नवादा : बीआरसी अकबरपुर में प्रधानाध्यापकों एवं मास्टर ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, निपुण मिशन योजना के तहत मिलेगी ट्रेनिंग

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल मास्टर ट्रेनर | Prabhat Khabar Network

नवादा के अकबरपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व निपुण मास्टर ट्रेनर्स की बैठक हुई. 16-17 जुलाई को होने वाले जिला स्तरीय निपुण आकलन की तैयारियों की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Nawada News: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में बीआरसी अकबरपुर में सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं निपुण मास्टर ट्रेनर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 एवं 17 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय निपुण आकलन की तैयारियों की समीक्षा करना तथा इसके सफल एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश साझा करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

गूगल शीट पर अपलोड होंगे आंकड़े

नवादा के अकबरपुर में आयोजित इस बैठक में कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों का निपुण प्रश्न-पत्र के माध्यम से भाषा एवं गणित विषय में अधिगम आकलन करने, निपुण रजिस्टर में परिणाम दर्ज करने तथा विद्यालय स्तर के समेकित आँकड़ों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गूगल शीट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका पर विशेष बल देते हुए उन्हें अपने-अपने पंचायत अंतर्गत सभी विद्यालयों में आकलन की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का दायित्व सौंपा गया.

बच्चों के वास्तविक अधिगम स्तर की होगी पहचान

अधिकारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह आकलन केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि बच्चों के वास्तविक अधिगम (सीखने के) स्तर की पहचान कर उनके लिए आगे की प्रभावी शैक्षणिक योजना बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. इसके साथ ही स्थानीय नेतृत्व एवं ओनरशिप को सशक्त बनाते हुए प्रखंड स्तर पर निपुण भारत मिशन को स्थायी रूप से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.

बैठक में कई शिक्षाविद रहे उपस्थित

अकबरपुर बीआरसी की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ), चैंपियन मास्टर ट्रेनर मोहम्मद शकील अख्तर, मोहीब आलम, वीरेन्द्र कुमार, मोहम्मद नुमान अली, शगुफ्ता आरजू, महेश चौधरी, राहुल कुमार, क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं पिरामल फाउंडेशन से सुजीत व प्रशांत मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक का संचालन स्थानीय शैक्षणिक नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन