प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नवादा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रक्तदान करते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
नवादा जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाजयुमो द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सांसद विवेक ठाकुर और प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना की मौजूदगी में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जिन्हें अधिकारियों व अतिथियों ने प्रमाण पत्र और मिठाई देकर सम्मानित किया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), नवादा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित शंकर ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विवेक ठाकुर व प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना उपस्थित रहे.
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन
रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया. रक्तदान करने वाले सभी लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा रक्तदान का प्रमाण पत्र प्रदान किया.
इस अवसर पर सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है.
रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना एक सराहनीय पहल है. उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया.
मानव सेवा का संदेश
प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है. उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है.
रक्तदान शिविर के माध्यम से भाजयुमो ने मानव सेवा का संदेश दिया है तथा युवाओं को समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव आगे आना चाहिए.
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पाण्डेय, जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, गौरव शांडिल्य ‘गगन’, नन्द किशोर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, भाजयुमो महामंत्री विकास कुमार चौधरी, रोहित कुमार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार, शैलेश कुमार, हिमांशु, सूरज, शम्भू, हिमांशु, मंडल अध्यक्ष अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए