बिहार : नवादा में वज्रपात से तीन की मौत, पांच अन्य घायल

Updated at : 18 May 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नवादा में वज्रपात से तीन की मौत, पांच अन्य घायल

नवादा : बिहार के नवादा जिला के सिरदला थाना क्षेत्र मेंबुधवारको बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर दो किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य झुलस गये. सिरदला थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतकों में बैजनाथपुर गांव निवासी गौरी कुमारी :6: और सुदामा :18: तथा इस्माईलपुर गांव निवासी […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिला के सिरदला थाना क्षेत्र मेंबुधवारको बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर दो किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य झुलस गये. सिरदला थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतकों में बैजनाथपुर गांव निवासी गौरी कुमारी :6: और सुदामा :18: तथा इस्माईलपुर गांव निवासी अजय कुमार :14: शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि वज्रपात की चपेट में आकर झुलसे पांच अन्य लोगों को इलाज के सिरदला और हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है. राजकुमार ने बताया कि मवेशी चरा रहे ये लोग अचानक आयी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए थे तभी वे अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आ गये.

यह भी पढ़ें-
व्रजपात से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन