हॉलमार्क जेवर से छिन रहे कारीगरों के रोजगार

नवादा नगर: स्वर्ण कारीगरों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बुधवार को स्वर्णकार संघ व शोध संस्थान के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. सदस्यों ने जिले से स्वर्ण कारीगरों के पलायन पर चिंता जतायी. स्वर्ण आभूषण निर्माण के पुश्तैनी काम से जुड़े कारीगरों का रोजगार हॉलमार्क जेवर के आने के कारण समाप्त हो रहा है. नये […]
नये नियमों के बाद अब बीआइएस लाइसेंस बनाना जरूरी हो गया है, लेकिन इसकी सुविधा जिले को नहीं मिल रही है. बैठक में तय किया गया कि प्रशासन का ध्यान कारीगरों की समस्या की ओर ले जाने के लिए डीएम से एक प्रतिनिधिमंडल भेंट करेगा.
छोटे जगहों पर कारीगरों को इससे परेशानी हो रही है़ बाजार में हॉलमार्क गहने आने से ग्राहकों का रुझान उसी ओर है़ ऐसे में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को दिक्कत हो रही है. महेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संजय कुमार वर्मा, विनोद वर्मा, ब्रजमोहन वर्मा, राजू वर्मा, नरेश वर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




