स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त 19 कार्टन शराब जब्त

रजौली : शनिवार की अहले सुबह एनएच-31 पर लालू मोड़ के पास एक स्काॅर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के पास से पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. मिली जानकारी के मुताबिक, जब स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई तो वहां पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इसी बीच पुलिस को दुर्घटना […]
रजौली : शनिवार की अहले सुबह एनएच-31 पर लालू मोड़ के पास एक स्काॅर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के पास से पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. मिली जानकारी के मुताबिक, जब स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई तो वहां पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इसी बीच पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची,तो इसे घटनास्थल पर वाहन से शराब मिली. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से 19 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी. इसमें से एक कार्टन शराब की बोतल टूट गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




