लोगों ने जाम की सड़क

Updated at : 12 Nov 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने जाम की सड़क

अधिकारियों ने समझा-बुझा कर लोगों को कराया शांत नवादा/हिसुआ : जिला पर्षद की दुकान बनाये जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हिसुआ-नरहट पथ को जाम कर दिया. प्रखंड कार्यालय के रास्ते में जिला पर्षद की जमीन पर बोर्ड द्वारा तय करके 84 दुकान बनाने का निर्णय लिया गया था. शुक्रवार को जैसे ही जिला […]

विज्ञापन
अधिकारियों ने समझा-बुझा कर लोगों को कराया शांत
नवादा/हिसुआ : जिला पर्षद की दुकान बनाये जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हिसुआ-नरहट पथ को जाम कर दिया. प्रखंड कार्यालय के रास्ते में जिला पर्षद की जमीन पर बोर्ड द्वारा तय करके 84 दुकान बनाने का निर्णय लिया गया था. शुक्रवार को जैसे ही जिला पर्षद की दुकान के निर्माण के लिए मजदूर पहुंचे, लोगों ने विरोध किया तथा सड़क जाम करके अपना आक्रोश प्रकट किया.
निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि वर्षों से स्थानीय रैयती जमीन पर मकान व दुकानों के सामने में ही जिला पर्षद की दुकानें बनायी जा रही हैं. इस संबंध में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कन्हैया कुमार बादल से अधिकारियों ने दूरभाष पर भी बात की. सीओ ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर इस संबंध में जानकारी वरीय अधिकारियों को देकर निर्णय लेने की बात कही. अधिकारियों द्वारा काम रोके जाने के आश्वासन के बाद आंदोलन को रोका गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन