भूमि मुआवजे के लिए जल्द जमा कराएं कागजात

Updated at : 06 Jul 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि मुआवजे के लिए जल्द जमा कराएं कागजात

हिसुआ : गया-हिसुआ-बिहार फोरलेन निर्माण के लिए ली गयी भूमि के मुआवजे के लिए कागजात व एलपीसी आदि जल्द जमा कराने की अपील सीओ पिंटु कुमार ने किसानों व भू-स्वामियों से की है. कागजात लेने के लिए क्षेत्रों में शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है और किया गया. लेकिन बहुत सारे का कागजात […]

विज्ञापन

हिसुआ : गया-हिसुआ-बिहार फोरलेन निर्माण के लिए ली गयी भूमि के मुआवजे के लिए कागजात व एलपीसी आदि जल्द जमा कराने की अपील सीओ पिंटु कुमार ने किसानों व भू-स्वामियों से की है. कागजात लेने के लिए क्षेत्रों में शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है और किया गया. लेकिन बहुत सारे का कागजात आदि जमा नहीं हुआ है.

सीओ ने जल्द से जल्द अंचल कार्यालय पहुंच कर आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर लेने का निर्देश दिया है. कागजात नहीं जमा कराने से मुआवजे ससमय नहीं मिलने और फिर बाद में परेशानी होगी. सीओ ने बताया एलपीसी कार्यालय में बनाया जा रहा है. गौरतलब है कि हिसुआ के चितरघट्टी, केंदुआ, गुरूचक, भेलवा, मीबतपुर, बजरा आदि गांवों के किसानों की भूमि की राशि आवंटन आने के बाद भू-अर्जन कार्यालय से वितरण का काम शुरू है. आवश्यक प्रक्रिया व शिविर के बाद आरटीजीएस के माध्यम के रैयतों के खाते में राशि भेजी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन