सेमिनार में भाग लेने चार किसान जायेंगे पटना

नवादा : फल, फूल व सब्जी की नवीनतम तकनीक की जानकारी दिये जाने को लेकर पटना में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. इसमें फल, फुल व सब्जी के उत्पादक व कृषि उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाना है. जिला उद्यान पदाधिकारी शंभु प्रसाद ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण 17 व 18 […]
नवादा : फल, फूल व सब्जी की नवीनतम तकनीक की जानकारी दिये जाने को लेकर पटना में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. इसमें फल, फुल व सब्जी के उत्पादक व कृषि उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाना है.
जिला उद्यान पदाधिकारी शंभु प्रसाद ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण 17 व 18 जनवरी को होगा. कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) के निदेशक आरएन सिंह ने पत्र भेज कर बताया है कि विपणन की समस्या व उनके निदान विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया है.
इसमें चार किसानों को जिले से भाग लेने के लिए भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि सेमिनार में जाने के लिए कृषकों का चयन किया जा रहा है. सेमिनार में जाने के लिए किसानों को यात्र भत्ता आत्मा के संबंधित कैफेटेरिया ऑफ एक्टिवीटी से किया जायेगा. इसके अलावा अन्य खर्च बामेती करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




