इंटर में नामांकन के लिए करनी पड़ रही आपा-धापी

अकबरपुर: छात्र-छात्राओं में इंटर में नामांकन कराने के लिए काफी आपा-धापी मची है. नामांकन कहां करायें इसको लेकर चिंता सता रही है. प्रखंड में इंटर स्कूलों की संख्या काफी कम है. इसलिए नामांकन लेना मुश्किल हो रहा है. पास होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 5000 से भी अधिक है व कॉलेजों की संख्या काफी कम […]
प्रत्येक इंटर कॉलेजों में 120-120 सीट की निर्धारित है. आवेदन जमा करने वालों की संख्या 2000 है. कॉमर्स में नामांकन के लिए सीट निर्धारित नहीं की गयी है. वहीं, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान में नामांकन के लिए कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करना पड़ता है. इस वर्ष मैट्रिक का रिजल्ट बेहतर हुआ है.
इसलिए कट ऑफ लिस्ट भी ज्यादा अंक पर निकलने की उम्मीद है. नामांकन की तिथि एक सप्ताह के बाद ही निकलने की उम्मीद है. प्रखंड में सात ही इंटर विद्यालय है, इसलिए नामांकन के लिए छात्रओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इससे छात्र-छात्रओं का नामांकन नहीं हो पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




