नवादा में होगी राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता

Published at :07 Jun 2015 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा में होगी राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता

नवादा (नगर). राज्य स्तरीय हैंडबॉल एसोसिएशन कप चैंपियनशिप का आयोजन 10, 11 व 12 जून को मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंतीनगर में होगा. इसका निर्णय शनिवार को हुई बैठक में लिया गया. बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव बीके शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला व पुरुष हैंडबॉल एसोसिएशन कप चैंपियनशिप कराने का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

नवादा (नगर). राज्य स्तरीय हैंडबॉल एसोसिएशन कप चैंपियनशिप का आयोजन 10, 11 व 12 जून को मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंतीनगर में होगा. इसका निर्णय शनिवार को हुई बैठक में लिया गया. बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव बीके शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला व पुरुष हैंडबॉल एसोसिएशन कप चैंपियनशिप कराने का निर्णय लिया गया.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, सचिव आरपी साहू, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्णवाल, कोषाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद आदि को विशेष जिम्मेवारी दी गयी. एसोसिएशन कप में राज्य के सभी जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी. महासचिव बीके शर्मा ने कहा कि हैंडबॉल में राज्य के खिलाड़ी कनक कुमार, श्याम कुमार, पिंटू कुमार, अभिषेक सिन्हा, कोच संतोष कुमार वर्मा, संजीव कुमार, खुशबू कुमारी, अमन कुमार, आराधना कुमारी आदि ने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन