विवाद के कारण मठ में लटका ताला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2015 10:58 AM (IST)
विज्ञापन

संगत की जांच करने करने आये धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष ने डीएम के साथ की बैठक रजौली और पकरीबरावां जा कर लिया जायजा नवादा कार्यालय : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल शुक्रवार को जिले के विवादित संगत व मठों की जांच करने पहुंचे. वह राजौली के साथ ही पकरीबरावां […]
विज्ञापन
संगत की जांच करने करने आये धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष ने डीएम के साथ की बैठक
रजौली और पकरीबरावां जा कर लिया जायजा
नवादा कार्यालय : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल शुक्रवार को जिले के विवादित संगत व मठों की जांच करने पहुंचे. वह राजौली के साथ ही पकरीबरावां के बुधौली मठ भी गये और निरीक्षण किया. गौरतलब है कि रजौली संगत में विवाद के कारण लंबे समय से इस मठ में भी ताला लटका है.
बोर्ड के अध्यक्ष रजौली आने से पहले परिसदन में डीएम ललन जी, एडीएम महर्षि राम, एलआरडीसी से दोनों की स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद अध्यक्ष रजौली जाकर स्थल निरीक्षण किया और संबंधित पक्षों से उनकी राय जानी. रजौली पहुंचने के साथ ही संगत के आस-पास एक बड़ा जनसमूह इकट्ठा हो गया, जो इस बात परिचायक था कि संगत की आस्था इनसे जुड़ी है.
स्थानीय महंत इस आस्था के विपरित कार्य किया है. हालांकि, महंत के विरोध की बातें लोगों ने कही. गौरतलब है कि रजौली संगत के मामले में न्यास परिषद के अध्यक्ष ने अपने कठोर निर्णय से लोगों को अवगत करा दिया है, जिसके तहत तथाकथित महंत की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और संगत के संचालन को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी गठन का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




