समझौता नहीं किया, तो पीट-पीट कर की हत्या

Published at :03 Feb 2015 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
समझौता नहीं किया, तो पीट-पीट कर की हत्या

हिसुआ : नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड की दोना पंचायत के बाला बिगहा गांव में रविवार की रात हत्या के एक मामले में समझौता नहीं करने पर पीट-पीट कर एक व्यक्ति को मार डाला. घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह नवादा शहर के प्रजातंत्र चौक पर जाम लगा दिया. जानकारी के अनुसार, बाला […]

विज्ञापन

हिसुआ : नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड की दोना पंचायत के बाला बिगहा गांव में रविवार की रात हत्या के एक मामले में समझौता नहीं करने पर पीट-पीट कर एक व्यक्ति को मार डाला. घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह नवादा शहर के प्रजातंत्र चौक पर जाम लगा दिया. जानकारी के अनुसार, बाला बिगहा गांव में कुछ लोगों ने हत्या के एक मुकदमे में समझौता कराने के लिए दबंगई दिखाते हुए स्वर्गीय नथू चौधरी के बेटे अर्जुन चौधरी की जम कर पिटाई कर दी.

पिटाई से घायल अर्जुन चौधरी को हिसुआ पीएचसी में भरती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन