नवादा में पंखा ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : नवादा के वारिसलीगंज में पंखा ठीक करते समय 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Nawada News : बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुटरी गांव निवासी सीताराम जी के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की शुक्रवार की रात मौत हो गयी. हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
आपके शहर में
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार रात में अपने घर में सोया हुआ था. आधी रात को पंखे में कुछ खराबी आ गयी. वह पंखे की खराबी ठीक करने लगा. इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा. पंखे के साथ राहुल के जमीन पर गिरते ही पूरे घर की बिजली कट गयी.
बेहोशी की हालत में सीएचसी पहुंचे परिजन
बिजली कटने के बाद परिवार के लोग जागे तो राहुल को जमीन पर बेहोश पड़ा देखा. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया.
Also Read : कांवरिया सेवा शिविर का महाभंडारे के साथ समापन, विधायक अनिल सिंह ने की शुरुआत
पावापुरी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन राहुल को लेकर पावापुरी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही कुटरी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया.
बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
राहुल की आकस्मिक मौत से उसके माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. स्थानीय लोगों ने युवक की मौत पर गहरा दुख जताया है.
Also Read : नवादा में आठ साल से लापता युवती का सदर अस्पताल में मिला शव, डॉक्टर की पर्ची से परिवार तक पहुंची पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए