नगर पर्षद से की अतिक्रमण की शिकायत

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद से की अतिक्रमण की शिकायत

नवादा : वार्ड 28 के आंबेडकर नगर मुहल्ले में निजी क्लिनिक के निर्माण के दौरान जमीन अतिक्रमण करने की शिकायत मुहल्लावासी व वार्ड पार्षद सुबोध कुमार जॉनी ने नगर पर्षद से की. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन देकर मुहल्ले वालों ने कहा कि डॉ सत्यपाल द्वारा निजी क्लिनिक बनवाया जा रहा है. डॉक्टर […]

विज्ञापन

नवादा : वार्ड 28 के आंबेडकर नगर मुहल्ले में निजी क्लिनिक के निर्माण के दौरान जमीन अतिक्रमण करने की शिकायत मुहल्लावासी व वार्ड पार्षद सुबोध कुमार जॉनी ने नगर पर्षद से की. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन देकर मुहल्ले वालों ने कहा कि डॉ सत्यपाल द्वारा निजी क्लिनिक बनवाया जा रहा है.

डॉक्टर ने मुख्य सड़क पर छह फुट चौड़ा छज्जा निकाला है. साथ ही मकान के पीछे सरकारी पइन की जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है. शिकायत मिलने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया. साथ ही जमीन से संबंधित दस्तावेज व नगर पर्षद द्वारा पारित नक्शा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन