नवादा : रिश्वत लेते किसान सलाहकारों का वीडियो वायरल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

कौआकोल (नवादा) : नाजायज ढंग से किसानों से सुखाड़ फॉर्म जमा करने के एवज में पैसे वसूलना दो किसान सलाहकारों को महंगा पड़ गया. रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कौआकोल थाने में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा, जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कौआकोल के किसान सलाहकार सचिन कुमार व […]
विज्ञापन
कौआकोल (नवादा) : नाजायज ढंग से किसानों से सुखाड़ फॉर्म जमा करने के एवज में पैसे वसूलना दो किसान सलाहकारों को महंगा पड़ गया. रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कौआकोल थाने में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा, जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कौआकोल के किसान सलाहकार सचिन कुमार व पहाड़पुर के किसान सलाहकार रंजय कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. बता दें कि विगत एक दिसंबर को कौआकोल प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन में किसान सलाहकार सचिन कुमार व रंजय कुमार द्वारा किसानों से सुखाड़ फॉर्म भरने के एवज में 200 रुपये की वसूली की जा रही थी.
इसका किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी के मौखिक आदेश व कौआकोल बीडीओ संजीव कुमार झा के निर्देश पर कौआकोल थाने में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश झा ने मंगलवार को दोनों किसान सलाहकारों पर कार्रवाई करने के लिए थानाध्यक्ष को पत्राचार किया. इसके बाद थानाध्यक्ष ने दोनों किसान सलाहकारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों किसान सलाहकारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










