नवादा : 1.62 करोड़ की अवैध निकासी करनेवाला पंचायत सचिव बर्खास्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2019 9:21 AM
नवादा : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में एक करोड़ 62 लाख 40 हजार 738 रुपये की अवैध निकासी के मामले में नारदीगंज प्रखंड की हड़िया पंचायत के पंचायत सचिव मुरारी प्रसाद को बर्खास्त कर दिया गया है. डीएम कौशल कुमार ने जांच रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की है. मुरारी प्रसाद पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना […]
नवादा : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में एक करोड़ 62 लाख 40 हजार 738 रुपये की अवैध निकासी के मामले में नारदीगंज प्रखंड की हड़िया पंचायत के पंचायत सचिव मुरारी प्रसाद को बर्खास्त कर दिया गया है. डीएम कौशल कुमार ने जांच रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की है. मुरारी प्रसाद पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना 2016-17 में तीनों पंचायतों के लिए प्राप्त राशि को नियमों को दरकिनार कर निकासी करने का आरोप है.
पंचायत सचिव मुरारी प्रसाद द्वारा अवैध तरीके से एक करोड़ 62 लाख की निकासी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विभागीय जांच भी करायी गयी थी. विभागीय जांच एडीएम ओमप्रकाश ने की. जांच में पाया गया कि हड़िया पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मिले लगभग 80 लाख, ओड़ो पंचायत के 40 लाख तथा कहुआरा पंचायत के 37 लाख रुपये की निकासी में किसी प्रकार के नियम का पालन नहीं किया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










