बाइक सवार अपराधियों ने विधवा से 49 हजार छीने

Updated:
विज्ञापन

पकरीबरावां : घटना थाना क्षेत्र के केसौरी मोड़ की है. जहां केशौरी गांव की एक विधवा महिला से उचक्कों ने 49 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. विधवा महिला निर्मला देवी रो रो कर अपनी बताया कि वह दोपहर 2 बजे बैंक से अपनी बेटी की शादी के मामले को लेकर राशि की निकासी […]

विज्ञापन

पकरीबरावां : घटना थाना क्षेत्र के केसौरी मोड़ की है. जहां केशौरी गांव की एक विधवा महिला से उचक्कों ने 49 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. विधवा महिला निर्मला देवी रो रो कर अपनी बताया कि वह दोपहर 2 बजे बैंक से अपनी बेटी की शादी के मामले को लेकर राशि की निकासी की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
राशि निकालने के बाद वह अपने घर जाने के लिए बस पर सवार हुई. जैसे ही बस उसके गांव के मोड़ के समीप पहुंची वह बस से उतर कर अपने घर की ओर जा रही थी.
तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उस थैले को हाथ से छीन कर भाग गए.इसमें वह राशि थी जबकि उसके थैले में खाते के पास बुक भी थे.हालांकि महिला घटना के बाद पंजाब नेशनल बैंक शाखा पहुंच कर रो रो कर कर्मचारियों को अपनी बात सुनाई.कहा कि जिस आदमी ने उसके पैसे छीने हैं.
उसे वह देख कर पहचान सकती है परंतु बैंक के कर्मी महिला को सीसीटीवी के फुटेज दिखाने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद महिला रो रो कर लोगों तक अपनी विपदा सुनाती रही लेकिन कोई उनके दर्द को सुनने को तैयार नहीं थे.
लोगों का मानना है कि विभिन्न बैंकों में इस तरीके के घटना को अंजाम देने वाले लोग बैंकों में घूमते रहते हैं. इस पर पुलिस की नजर नहीं पड़ पाती है.यदि पुलिस द्वारा लगातार बैंकों का निरीक्षण कर लोगों के क्रियाकलाप पर नजर रखी जाये, तो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.
घटना की शिकार महिला ने बताया की रुपये छीन कर भागने वाले मुख्य बाजार पकरीबरावां की ओर ही आये थे. हालांकि इस संदर्भ में महिला स्थानीय थाना पहुंच कर आप बीती सुना कर उचक्कों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन