गिरफ्तार मुखिया को पुलिस से ग्रामीणों ने कराया मुक्त

Updated:
विज्ञापन

सिरदला : थाना क्षेत्र के चौकिया पंचायत के मुखिया सुरेंद्र भुइयां और प्राथमिक विद्यालय चौकिया के शिक्षिकाओं के बीच मारपीट और हंगामा की सूचना पर पहुची सिरदला पुलिस ने जैसे ही मुखिया सुरेंद्र भुइयां को गिरफ्तार किया. वहां मौजूद दर्जनों ग्रामीण पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे. अपने मुखिया की गिरफ्तारी होते देख […]

विज्ञापन

सिरदला : थाना क्षेत्र के चौकिया पंचायत के मुखिया सुरेंद्र भुइयां और प्राथमिक विद्यालय चौकिया के शिक्षिकाओं के बीच मारपीट और हंगामा की सूचना पर पहुची सिरदला पुलिस ने जैसे ही मुखिया सुरेंद्र भुइयां को गिरफ्तार किया. वहां मौजूद दर्जनों ग्रामीण पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे. अपने मुखिया की गिरफ्तारी होते देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पुलिस का विरोध करने लगे. मामला बिगड़ता देख सिरदला पुलिस ने मुखिया सुरेंद्र भुइयां को छोड़ दिया और बैरंग लौट गये. इधर, थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षिकाओं की शिकायत पर मामले की छानबीन करने पुलिस चौकिया गयी थी. जहां पुलिस को देखते ही मुखिया भागने में सफल रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन