लगातार दूसरे दिन अवैध अबरक खदानों में वन विभाग ने की छापेमारी

रजौली : धमनी पंचायत के बुढ़िया साख में अवैध रूप से चलाये जा रहे अबरक खदानों पर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की. वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी विवेकानंद स्वामी के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई में टीम ने विभिन्न खदानों से 35 बोरे अभ्रक बरामद किया. इसे ट्रैक्टर पर लोडकर […]
रजौली : धमनी पंचायत के बुढ़िया साख में अवैध रूप से चलाये जा रहे अबरक खदानों पर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की. वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी विवेकानंद स्वामी के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई में टीम ने विभिन्न खदानों से 35 बोरे अभ्रक बरामद किया. इसे ट्रैक्टर पर लोडकर वन विभाग की टीम के द्वारा वन विभाग कैंपस में लाया गया. अवैध अभ्रक खनन के मामले में वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि फिलहाल माइंस संचालकों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. इसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




