अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का एक गिरफ्तार
Updated at : 09 May 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : जिले के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता पायी है. वैशाली जिले का वाहन चोर नवादा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बेशकीमती वाहन चोरी की घटनाओं काे अंजाम दे रहा था. मुफस्सिल पुलिस ने स्विफ्ट कार के साथ वाहन चोरी करने के कई उपकरणों के […]
विज्ञापन
नवादा : जिले के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता पायी है. वैशाली जिले का वाहन चोर नवादा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बेशकीमती वाहन चोरी की घटनाओं काे अंजाम दे रहा था. मुफस्सिल पुलिस ने स्विफ्ट कार के साथ वाहन चोरी करने के कई उपकरणों के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया.
लेकिन गिरोह के सरगना के साथ तीन चोर वाहन छोड़ कर भागने में सफल रहे.वाहन चोर की गिरफ्तारी के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने दल-बल के साथ वैशाली जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की. लेकिन उन्हें कोई विशेष सफलता नहीं मिली.
बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरम्हा निवासी आनंददेव कुमार स्काॅर्पियो वाहन को भाड़ा पर लेकर इसी थाना क्षेत्र के आमीपुर बरात आये थे. बारात के दरवाजा लगने के बाद चालक आनंददेव अपने स्कार्पियो वाहन को लाॅक कर खाना खाने के लिए जनवासा पर गया था.
इधर स्विफ्ट वाहन संख्या जेएच-5बीआर-2555 पर सवार चार की संख्या में रहे वाहन चोर स्काॅर्पियो का लाॅक तोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, तभी चालक आनंददेव खाना खाकर वाहन के पास आने के दौरान उसकी नजर वाहन चोरी करने जुटे चोरों पर पड़ी.
इसके बाद संदेह होने पर शोर मचाते हुए वह वाहन की ओर दौड़ा. बरातियों का शोर सुन कर वाहन चोर अपने स्विफ्ट कार के साथ भागने लगा, जिसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को देते हुए चोर का पीछा किया गया. पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए उनलोगों के साथ वाहन का पीछा किया, तभी रास्ते में केंदुआ बाइपास स्थित जय माता दी धर्मकांटा के पास चोर अपने वाहन को छोड़ कर भागने लगे.
पुलिस ने पीछा कर एक वाहन चोर को दबोच लिया. चोर की पहचान वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक निवासी देवेंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गयी.
रात होने के कारण राकेश के साथ रहे अन्य वाहन चोर गिरोह के सरगना वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी स्व पप्पू राय के पुत्र रमेश राय उर्फ भोनू राय सहित तीन चोर भागने में सफल रहे. उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार राकेश की निशानदेही पर रात में ही महुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी.
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि जब्त स्विफ्ट कार से वाहन का गेट खोलने वाली ड्रिल मशीन, मास्टर चाबी, पेचकस, पिलास तथा लाॅक तोड़ने वाली मशीन के साथ कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोर राकेश तथा रमेश राय सहित अन्य दो अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुफस्सिल थाना कांड संख्या 110/19 दर्ज कर राकेश को जेल भेज दिया गया है.
वाहन चोर गिरोह का सरगना रमेश राय दरभंगा व वैशाली थानों का है नामजद अभियुक्त : पुलिस गिरफ्त से बच निकला अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का सरगना रमेश राय दरभंगा तथा वैशाली सहित कई अन्य थानों में वाहन चोरी के आरोप में नामजद अभियुक्त है.
रमेश वाहन चोरी के आरोप में कई बार जेल भी जा चुका है. इंस्पेक्टर ने बताया कि वैशाली जिला पुलिस के सहयोग से फरार रमेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा अन्य फरार चोर को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही गिरोह के सरगना रमेश सहित अन्य चोरों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




