मतदान के नाम पर निकाली पुराने विवादों की भड़ास, तलवार से मार कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

नवादा : घर से निकलकर मतदान केंद्र वोट डालने जाने के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव गांव की है. गुरुवार को मतदान देने जाने के क्रम में गोतिया के लोगों ने […]

विज्ञापन

नवादा : घर से निकलकर मतदान केंद्र वोट डालने जाने के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव गांव की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गुरुवार को मतदान देने जाने के क्रम में गोतिया के लोगों ने पुराने विवाद का गुरह निकालते हुए धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया, जिसमें उक्त गांव निवासी सकेंद्र प्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि हम नवादा शहर के पारनवादा में एक टेंट दुकान में काम करते हैं. मतदान करने के लिए अपने घर आये हुए थे.
जब वोट देने के लिए घर से निकले तो पूर्व से घात लगाये पुराने विवाद को लेकर चचेरा भाई केसर यादव व उनके परिजनों ने तलवार से जान मारने के लिए हमला किया, जिससे बचने के लिए हाथ से रोकने पर घायल हो गये. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी पत्नी रेखा देवी के साथ भी घर पर चढ़ कर मारपीट की गयी थी. इसके लिए नगर थाना और एसपी को भी लिखित आवेदन देकर गुहार लगा चुके थे.
बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से उन लोगों का मनोबल बढ़ गया. इसी को लेकर मतदान देने के लिए जैसे ही घर से निकले कि चचेरा भाई व उसके पुत्र उपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव व अशोक यादव व भतीजा दिलीप यादव व उसकी पत्नी किरण देवी ने हमला कर जान से मारने का प्रयास किया. फिलवक्त घायल व उसका पूरा परिवार इस घटना को लेकर दहशत में है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन