कौआकोल में 47.35 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कौआकोल : लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में हो रहे नवादा संसदीय क्षेत्र के गोविंदपुर विधान सभा अंतर्गत नक्सल प्रभावित कौआकोल प्रखंड में गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया. निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में बनाये गये 115 बूथों पर लगभग 47.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने मतों […]

विज्ञापन

कौआकोल : लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में हो रहे नवादा संसदीय क्षेत्र के गोविंदपुर विधान सभा अंतर्गत नक्सल प्रभावित कौआकोल प्रखंड में गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया.

विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में बनाये गये 115 बूथों पर लगभग 47.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया. पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं ने वोटिंग में अधिक दिलचस्पी दिखाई.एक ओर पुरुष मतदाता का प्रतिशत 44.41 रहा.प्रखंड में महिला मतदाताओं का प्रतिशत 50.56 रहा.
मतदान को लेकर प्रखंड में नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केंद्रों सहित सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. नक्सल प्रभावित बूथों व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी थी.
46 गश्ती दल,13 सेक्टर मजिस्ट्रेट,3 जोनल मजिस्ट्रेट तथा एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी.मतदान के दौरान नवादा के डीडीसी सावन कुमार,एएसपी नवादा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन,बीडीओ संजीव कुमार झा,सीओ सुनील कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट बूथों का निरीक्षण करते देखे गये.
प्रखंड के केवाली मतदान केंद्र संख्या-215 के ईवीएम मषीन कंट्रौल यूनिट को असामाजिक तत्वों ने नष्ट कर दिया.इससे वहां मतदान कार्य कुछ घंटे तक बाधित रहा. हालांकि बाद में प्रशासन द्वारा पुन: दूसरी नयी ईवीएम मशीन लाकर मतदान कराया गया.इस बूथ पर पुलिस एवं असामाजिक तत्वों में आंशिक झड़प एवं रोड़ेबाजी की भी सूचना है, जिसमें तीन लोग को मामूली चोटें पहुंची है.
प्रखंड के सुंदरी बूथ संख्या-210 पर भी असामाजिक तत्वों द्वारा हल्ला हंगामा किये जाने के बाद लगभग आधा घंटा से अधिक समय तक मतदान बाधित रहा.बाद में डीडीसी एवं बीडीओ के वहां जाने के बाद मतदान पुन: शुरु कराया जा सका.नावाडीह मतदान केंद्र संख्या-208 पर मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लगभग एक घंटे तक मतदान बाधित रहा. हालांकि प्रशासन द्वारा पुन: मशीन को ठीक कर मतदान कराया जा सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन