दुष्कर्म की नियत से किशोरी को किया अगवा, छोड़ा !

Updated at : 04 Apr 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म की नियत से किशोरी को किया अगवा, छोड़ा !

रोह : रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के नीमडीह गांव में मंगलवार के रात को एक 12 वर्ष की किशोरी को दुष्कर्म की नियत से अगवा कर लिया गया. अगवा करने के कई घंटे बाद पुन: किशोरी को छोड़ दिया गया. इस मामले में पीड़ित परिवार ने रूपौ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी […]

विज्ञापन

रोह : रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के नीमडीह गांव में मंगलवार के रात को एक 12 वर्ष की किशोरी को दुष्कर्म की नियत से अगवा कर लिया गया. अगवा करने के कई घंटे बाद पुन: किशोरी को छोड़ दिया गया. इस मामले में पीड़ित परिवार ने रूपौ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता के मामा और मामी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे बच्ची घर से शौच के लिए निकली थी.

करीब आधे घंटे के बाद शौच कर के ना वापस आने पर परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू कर दी. काफी खोजबीन करने के बाद पीड़िता चार-पांच घंटे बाद पास के खेत में खड़ी पायी गयी. परिवारवालों ने बच्चे की हालत को देखते ही अंदाजा लगाया की उसके साथ दुष्कर्म की घटना घटी है.
बच्ची के मामा ने नावाडीह गांव के ही चार लोगों को दुष्कर्म करने का आरोपित बनाया है. इसमें मृत्युंजय चौधरी, सरोज चौधरी, मनोज चौधरी, सतीश कुमार शामिल है. पीड़ित परिवार ने इस बात शिकायत रूपौ थाने में की है. पीड़िता के मामा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल चेकअप भी नहीं कराया जा रहा है.
इस मामले में रूपौ थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के नीमडीह गांव की घटना में प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत होता है कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है. अगर जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, तो कार्रवाई की जायेगी. पीड़ित परिवार के लोगों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है.
चार लोगों को बनाया गया आरोपित
इसमें लड़की की बरामदगी हो चुकी है. चार लोगों को आरोपित भी किया गया है. थानाध्यक्ष और मामा द्वारा बताये गये आरोपित सभी एक हैं. इस मामले में पकरीबरावां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस मामले में जांच की गयी. जांच में यह मामला संदेह के घेरे में प्रतीत होता है.
पुलिस अपनी ओर से पूरी कार्रवाई कर रही है. इस मामले के पूर्ण रुपेण जांच के बाद ही कुछ निष्कर्ष निकल पायेगा. पीड़ित परिवार वालों से पूरे मामले की जानकारी ली गयी. परिवार वालों द्वारा आरोपित किये गये चार युवकों से भी पूछताछ की जा रही है. बच्ची का मेडिकल चेक अप कराया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन