लैब एसोिसएशन की हड़ताल शुरू, 13 तक बंद रहेंगे लैब

Updated at : 07 Sep 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
लैब एसोिसएशन की हड़ताल शुरू, 13 तक बंद रहेंगे लैब

लैब बंद रहने से जांच कराने को भटके मरीज मानक के अनुरूप नहीं हैं कई पैथोलॉजी सेंटर नवादा : उच्च न्यायालय के आदेश पर पूरे राज्य में चल रहे पैथोलाॅजी लैब की जांच कर रिपोर्ट मांगे जाने के खिलाफ लैब टेक्नीशियन ने हड़ताल शुरू कर दी है है. आॅल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलाॅजिस्ट्स एसोसिएशन की […]

विज्ञापन

लैब बंद रहने से जांच कराने को भटके मरीज

मानक के अनुरूप नहीं हैं कई पैथोलॉजी सेंटर
नवादा : उच्च न्यायालय के आदेश पर पूरे राज्य में चल रहे पैथोलाॅजी लैब की जांच कर रिपोर्ट मांगे जाने के खिलाफ लैब टेक्नीशियन ने हड़ताल शुरू कर दी है है. आॅल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलाॅजिस्ट्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने 13 सितंबर तक हड़ताल पर जाते हुए अपने लैब को बंद कर दिया है. एसोसिएशन का कहना है कि गैर सरकारी लैब से डाॅक्टर्स की मांग की जाती है़ जबकि सरकारी लैब में ऐसा नहीं है. जो लैब टेक्नीशियन सरकारी संस्थानों में काम करता है, तो उसके हस्ताक्षर को वैल्यू दी जाती है और जब वही बाहर प्राइवेट से काम करता है, तो उसकी वैल्यू नहीं होती. संघ के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि एसोसिएशन की मांग है कि सरकारी की तरह ही प्राइवेट काे भी वैल्यू दी जाये़ लैब टेक्नीशियन ने गुरुवार को सिविल सर्जन के चैंबर के समीप विरोध प्रदर्शन किया.
जिले भर के करीब 100 पैथोलाॅजी लैब 13 सितंबर तक हड़ताल पर चले गये हैं. पैथोलाजी लैब के बंद हो जाने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ पवन कुमार की अध्यक्षता में सभी पैथोलाॅजिस्टों ने अपने लैबों को बंद कर विरोध जताया. इसमें लैब टेक्नीशियन मुकेश कुमार, संजय कुमार, पंकज कुमार, धनंजय कुमार, अविनाश चंदन, जुनैद, सिकंदर, धीरज, विद्यार्थी, उमेश, चुन्नु जी, सलाउद्दीन, टिंकू, पप्पू, राजकुमार, विजय एवं अशोक सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे.
जांच में मदद नहीं करनेवालों पर होगी कार्रवाई
सिविल सर्जन डाॅ श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि मानक के तहत जिले में पैथोलाॅजी लैब नहीं हैं़ इसकी जांच के लिए पांच टीमें बनायी गयी हैं़ जो लैब इसमें मदद नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी़ गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. उच्च न्यायालय में 10 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करनी है़ इसकी जिम्मेदारी राज्य स्वास्थ्य समिति को दी गयी है. राज्य स्वास्थ्य समिति को आठ सितंबर तक रिपोर्ट भेज देनी है़ पैथोलाॅजी में एमबीबीएस डाॅक्टर जरूरी है. पैथोलाॅजी डिग्रीधारी, डिप्लोमा इन्क्रिनिकल पैथोलाॅजी जरूरी है. किसी सरकारी संस्थान से मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए. मानक एक्यूपमेंट होना भी जरूरी है. सरकारी टेक्नीशियन हड़ताल पर जाने की कोई सूचना नहीं है़ जिले में कई पैथोलाॅजी ऐसे हैं जिनके पास मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन