अब मरे हुए व्यक्ति के नाम पर नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा

रजौली : अब मृत व्यक्ति के नाम पर जालसाजी नहीं हो पायेगी. सरकार ने मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है. यह सरकारी आदेश पर एक अक्तूबर से लागू हो जायेगा. सरकार भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह नियम लागू करनेवाली है. जानकारों का मानना है कि […]
रजौली : अब मृत व्यक्ति के नाम पर जालसाजी नहीं हो पायेगी. सरकार ने मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है. यह सरकारी आदेश पर एक अक्तूबर से लागू हो जायेगा. सरकार भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह नियम लागू करनेवाली है. जानकारों का मानना है कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति को हड़पने की लालच में कई तरह के फर्जीवाड़े किये जाते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि मृत्यु के बाद भी उनके नाम पर लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेते रहते हैं.
इन तमाम फर्जीवाड़ों पर रोक लगाने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है. इस नियम के लागू होने से किसी व्यक्ति के मरने के बाद उसके नाम का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा. उम्मीद है कि सरकार के इस कदम से धोखाधड़ी करनेवालों पर रोक लग पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




