Bihar: नवादा में कर्ज से तंग आकर कारोबारी परिवार के 6 सदस्यों ने खाया जहर, 5 लोगों की मौत, जानें मामला

Bihar News: नवादा में एक फल कारोबारी ने कर्ज से तंग आकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ जहर खा लिया. जिसके बाद परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक महिला सदस्य का इलाज चल रहा है. वो काफी गंभीर हालत में है.
Bihar Breaking News: बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां एक ही परिवार के 6 लोगों ने जीवन से तंग आकर जहर खा लिया. इसमें परिवार के मुखिया समेत 5 लोगों की मौत (Nawada Suicide Case) हो गयी है जबकि एक सदस्य की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उक्त परिवार रजौली का रहने वाला था और नवादा में कारोबार करता था. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली है.
रजौली के निवासी केदारनाथ गुप्ता नवादा शहर के न्यू एरिया में किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते थे. यहां उन्होंने अपना कारोबार करते थे. वो विजय बाजार में फल की दुकान चलाते थे. अचानक उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ जहर खा लिया. जिंदगी की इहलीला समाप्त करने उन्होंने ऐसा कदम उठाया. मौत से पहले पिता-पुत्र ने ही इसके पीछे की वजह भी बताई है.
पूरे परिवार ने अपने किराये के मकान की बजाय दूर जाकर जहर खा लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहर खाने के बाद एक के बाद एक करके 5 लोगों की मौत हो गयी. जबकि इनके साथ ही जहर खायी परिवार की सदस्य साक्षी कुमारी का इलाज चल रहा है. मृतकों में कारोबारी केदारनाथ गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता देवी, दो बेटी शबनम कुमारी व गुड़िया कुमारी और एक बेटा प्रिंस कुमार शामिल है. दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि बाकी तीन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.
Also Read: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 40 प्रमुख एजेडों पर लगी मुहर, करोड़ों रुपये के पूंजी निवेश को मंजूरी
जहर खाने वाले सदस्यों ने ही बताया है कि कारोबारी केदारनाथ गुप्ता ने फल व्यवसाय के लिए कर्ज ले रखा था और उसे चुकाने का दबाव काफी अधिक होने लगा था. वो प्रताड़ित किये जा रहे थे और रोज-रोज की इस जलालत से अब तंग आ चुके थे. जिसके बाद अब उन्होंने सपरिवार मौत को गले लगाना ही आखिरी उपाय समझा और ये कदम उठाए. बता दें कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




