आज से पांच दिनों तक राजगीर का कुंड रहेगा बंद

राजगीर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजगीर के ब्रहमकुंड व सप्तधारा कुंड में ड्रेनेज का निर्माण कार्य व टाइल्स लगाने का कार्य आज से शुरू किया जायेगा. इसको लेकर राजगीर के मुख्य कुंड ब्रहमकुंड आज से दो नवंबर तक आम लोगों के लिए बंद रखा जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए अनुमंडलाधिकारी लाल ज्योति नाथ साहदेव ने […]
राजगीर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजगीर के ब्रहमकुंड व सप्तधारा कुंड में ड्रेनेज का निर्माण कार्य व टाइल्स लगाने का कार्य आज से शुरू किया जायेगा. इसको लेकर राजगीर के मुख्य कुंड ब्रहमकुंड आज से दो नवंबर तक आम लोगों के लिए बंद रखा जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए अनुमंडलाधिकारी लाल ज्योति नाथ साहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल के दिनों में कुंड के सौंद्रयीकरण को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किये थे.
जिससे पर्यटन सिजन शुरू होने के पूर्व करा लिये जाने का प्रयास प्रशासन की है. इसी को लेकर रविवार को ब्रहमकुंड में निर्माण कार्य के तहत ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हर हाल में यह निर्माण कार्य दो नवंबर तक पूरा कर लिया जायेगा और तीन नवंबर से कुंड आम व खास पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




