एनएच 110 पर ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

बिहारशरीफ नूरसराय : नूरसराय थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-एकंगरसराय एनएच 110 पर स्थित नारी गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक सवार मकनपुर-बेलदारी गांव निवासी अवधेश चौहान के 15 वर्षीय पुत्र आजाद चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर पीछे बैठा […]
बिहारशरीफ नूरसराय : नूरसराय थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-एकंगरसराय एनएच 110 पर स्थित नारी गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक सवार मकनपुर-बेलदारी गांव निवासी अवधेश चौहान के 15 वर्षीय पुत्र आजाद चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक उसी गांव निवासी रामबालक चौहान के पुत्र 15 वर्षीय राजा चौहान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल राजा चौहान को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भरती कराया गया है. मृतक नौवीं कक्षा का छात्र आजाद चौहान घर से प्रतिदिन कोचिंग करने साइकिल से बिहारशरीफ जाता था. घर में उसने बोल कर निकला था कि कोचिंग जा रहे हैं. घर के पास खड़ी दूसरे व्यक्ति की बाइक की चाबी यह कह कर मांगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




