बुजुर्ग को चिढ़ाया बालक, तो भिड़ गये दो पक्ष, आठ घायल

बिहारशरीफ/चंडी (नालंदा) : चंडी थाने के घोरहरी गांव में मंगलवार को कुछ लोगों ने एक ही परिवार के आठ लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस घटना में एक युवक विकास कुमार का हाथ टूट गया. इस संबंध में चंडी थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है […]
बिहारशरीफ/चंडी (नालंदा) : चंडी थाने के घोरहरी गांव में मंगलवार को कुछ लोगों ने एक ही परिवार के आठ लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस घटना में एक युवक विकास कुमार का हाथ टूट गया. इस संबंध में चंडी थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बताया जाता है कि मंगलवार को गांव के खंधे में एक बुजुर्ग भैंस चरा रहे थे. इसी दौरान एक बालक ने बुजुर्ग को चिढ़ा दिया. इस पर बुजुर्ग ने उस बच्चे को पीट दिया. बच्चे ने घर जाकर जानकारी दी. इसके बाद दोनों पक्ष के लोग भिड़ गये. मारपीट की इस घटना में एक ही परिवार के भगवती देवी, फुला देवी, सविता देवी, अविनाश यादव, किशुनदेव यादव, धनेश यादव व विकास कुमार जख्मी हुए हैं. इस संबंध में घोरहरी गांव के किशोर गोप द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




