नालंदा में ट्रक ने बाइक को कुचला, तीन की मौत

हिलसा (नालंदा) : हिलसा-फतुहा मार्ग पर चंदकुरा गांव के पास रविवार की देर रात्रि में ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी मृतक करायपरशुराय बाजार के रहनेवाले थे. सब-ए-बरात को लेकर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने […]
हिलसा (नालंदा) : हिलसा-फतुहा मार्ग पर चंदकुरा गांव के पास रविवार की देर रात्रि में ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी मृतक करायपरशुराय बाजार के रहनेवाले थे. सब-ए-बरात को लेकर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने पुरखों की कब्र पर फातिमा पढ़ने के लिए हिलसा बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
मरनेवालों में करायपरशुराय बाजार निवासी मो जाकी अनवर के पुत्र मो चांद (17 वर्ष) अपने दो दोस्तों मो फिरोज के पुत्र मो सोनू (16 वर्ष) एवं मो मेहदीहरान के पुत्र शकील अहमद (16 वर्ष) के साथ रविवार की देर रात्रि मेंÂ बाकी पेज 15 पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




