तेज धूप पर भारी पड़ा मतदान का उत्साह

Updated at : 19 May 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप पर भारी पड़ा मतदान का उत्साह

रजौली : तेज धूप ऐसा की बदन जल जाये. सुबह से ही तेज धूप रहा. इससे बेखबर लोगों का उत्साह पंचायत चुनाव के सातवें चरण में सिर चढ़ कर बोल रहा था. लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने जम कर भागीदारी निभायी. बुधवार की सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर कतारबद्व हो गये. […]

विज्ञापन

रजौली : तेज धूप ऐसा की बदन जल जाये. सुबह से ही तेज धूप रहा. इससे बेखबर लोगों का उत्साह पंचायत चुनाव के सातवें चरण में सिर चढ़ कर बोल रहा था. लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने जम कर भागीदारी निभायी. बुधवार की सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर कतारबद्व हो गये. धूप तीखा होता गया. बावजूद मतदाताओं में उत्साह में कोई कमी नहीं थी. मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती गयी. कोई घंटों तक धूप में खड़े रहे, तो कोई जहां छांव दिखी खड़े हो गये. मकसद एक था कि मतदान करके ही जायेंगे. दाेपहर बाद तक मतदाताओं ने लाइन में रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन