छापेमारी में 70 लीटर ताड़ी बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

बिहारशरीफ : बुधवार को डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से शहर के नई सराय मोहल्ले में छापेमारी कर 70 लीटर ताड़ी जब्त किया. बताया जाता है कि अवैध रूप से इस ताड़ी की दुकान को संचालित किया जा रहा था. दुकान के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार सरकार के नये […]
बिहारशरीफ : बुधवार को डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से शहर के नई सराय मोहल्ले में छापेमारी कर 70 लीटर ताड़ी जब्त किया. बताया जाता है कि अवैध रूप से इस ताड़ी की दुकान को संचालित किया जा रहा था. दुकान के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
बिहार सरकार के नये उत्पाद कानून के मुताबिक हाट-बाजार, सार्वजनिक स्थान, शिक्षण संस्थान, अस्पताल, धार्मिक स्थान, फैक्टरी, पेट्रोल पंप, स्टेशन, आबादी वाले इलाके, राष्ट्रीय उच्च पथ आदि से 50 मीटर की दूरी के अंदर ताड़ी का क्रय विक्रय प्रतिबंधित है. ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी से 100 मीटर की दूरी के अंदर ताड़ी की दुकान संचालित नहीं किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




