बजट बनाने के काम में जुटा नगर निगम

Updated at : 10 Feb 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
बजट बनाने के काम में जुटा नगर निगम

बिहारशरीफ : वित्तीय साल 2016-17 के आय-व्यय का बजट बनाने के काम में नगर निगम जुट गया है. बजट की मुख्य बिंदुओं का खाका तैयार किया जा रहा है. बजट के लिए शहर के लोगों से भी राय ली जा रही है. इच्छुक लोग अपनी राय दे सकते हैं. लोगाें को नगर निगम के कार्यालय […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : वित्तीय साल 2016-17 के आय-व्यय का बजट बनाने के काम में नगर निगम जुट गया है. बजट की मुख्य बिंदुओं का खाका तैयार किया जा रहा है. बजट के लिए शहर के लोगों से भी राय ली जा रही है. इच्छुक लोग अपनी राय दे सकते हैं. लोगाें को नगर निगम के कार्यालय में लिखित राय देनी होगी. 15 फरवरी तक लोगों की राय ली जायेगी. वैसे बजट में नागरिक सुविधाओं पर ज्यादा जोर दिये जाने की संभावना है.

विकास के साथ ही राजस्व वसूली को बजट में प्राथमिकता दी जायेगी. बजट तैयार होने के बाद उसे बोर्ड की बैठक में चर्चा के लिए रखा जायेगा. संभावना है कि 11 मार्च को होनेवाली बोर्ड की बैठक में प्रस्तावित बजट को रखा जायेेगा. बैठक में चर्चा के बाद बजट पर बहस होगी. बजट से अनुमोदन मिलते से पारित कर दिया जायेगा. बताया कि वित्तीय साल में एक हजार रुपये विकास का बजट नगर निगम द्वारा तैयार की जा रही है. मेयर सुघीर कुमार ने बताया कि नागरिक सुविधा पर विशेष जोर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन