चकचक होंगे छठ घाट

Updated at : 05 Nov 2015 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
चकचक होंगे छठ घाट

बिहारशरीफ : आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई शुरू कर दी गयी है. शहर के इमादपुर, सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर घाट व बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित घाटों की सफाई प्रारंभ कर दी गयी है. व्यवस्था का हाल देखने के लिए बुधवार को डीएम डॉ त्याग राजन व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई शुरू कर दी गयी है. शहर के इमादपुर, सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर घाट व बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित घाटों की सफाई प्रारंभ कर दी गयी है. व्यवस्था का हाल देखने के लिए बुधवार को डीएम डॉ त्याग राजन व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने शहर के सोहसराय व बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित घाटों का निरीक्षण किया.

डीएम ने कहा कि छठ घाटों की मुकम्मल सफाई शीघ्र कर ली जाये. शहर के घाटों की सफाई नगर निगम को कराने का आदेश दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्र के घाटों की सफाई का जिम्मा बीडीओ व एसडीओ को दिया गया है. साथ ही घाटों पर पानी की भी व्यवस्था करने को कहा गया है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि शहर के सोहसराय सूर्य मंदिर, इमादपुर, बिहार क्लब, लोहगाणी, बाबा मणिराम अखाड़ा घाट, तकिया कला घाट, धनेश्वर घाट, शिवपुरी के छठ घाटों की सफाई एक सप्ताह में कर ली जायेगी. घाटों की सफाई के लिए मजदूरों की टीम बनायी जायेगी. 60 मजदूरों को लगा कर युद्ध स्तर पर सफाई करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन