सड़क हादसे में एक की मौत

Updated at : 03 Nov 2015 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत

बिहारशरीफ/हिलसा : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित लोहंडा बाजार के पास ट्रैक्टर व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करायपरशुराय थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद बीते रविवार की देर शाम को अपने गांव से मोटरसाइकिल से हिलसा आ […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ/हिलसा : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित लोहंडा बाजार के पास ट्रैक्टर व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करायपरशुराय थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद बीते रविवार की देर शाम को अपने गांव से मोटरसाइकिल से हिलसा आ रहे थे,

तभी हिलसा-फतुहा मार्ग में लोहंडा बाजार के पास पूर्व से लगे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जहां बाइक चालक अखिलेश प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही हिलसा पुलिस पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया, जहां कुछ समय के बाद दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि मृतक हिलसा शहर के जेल के निकट नया मकान बना रहा था. उसी की देखरेख में गांव से हिलसा आ रहा था. इस घटना के बाद करायपरशुराय प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम राज ने तत्काल मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को दस हजार रुपया नगद दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन