हाइवे पर कोयला व्यवसायी को चाकू मारा, की लूटपाट

बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने हाइवे पर एक कोयला व्यवसायी से लूटपाट की. विरोध करने पर व्यवसायी के चेहरे पर चाकू दे मारा. यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे संख्या-31 पर आशा नगर गांव के पास रविवार की देर रात्रि करीब नौ बजे घटी. घटना की पुष्टि करते हुए सोहसराय इंस्पेक्टर ने बताया […]
बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने हाइवे पर एक कोयला व्यवसायी से लूटपाट की. विरोध करने पर व्यवसायी के चेहरे पर चाकू दे मारा. यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे संख्या-31 पर आशा नगर गांव के पास रविवार की देर रात्रि करीब नौ बजे घटी. घटना की पुष्टि करते हुए सोहसराय इंस्पेक्टर ने बताया कि यह मामला भूमि विवाद को लेकर प्रतीत होता है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के मथुरिया मोहल्ला निवासी व पेशे से कोयला व्यवसायी सुनील यादव का पुत्र रवि कुमार उर्फ पप्पू मोरा तालाब गांव से तगादा कर बाइक से अकेले घर लौट रहे थे,ज्योंही वह उक्त स्थान पर पहुंचा कि पूर्व से घात लगाये चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




