ट्रेन से कटकर दो लोगों की हुई मौत

बिहारशरीफ / हिलसा : इस्लामपुर- हटिया ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे इस्लामपुर- फतुहा रेलखंड पर हिलसा स्टेशन के समीप हुई. मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के कैतिया बिगहा गांव निवासी रामानुज प्रसाद के रूप में की गयी […]
बिहारशरीफ / हिलसा : इस्लामपुर- हटिया ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे इस्लामपुर- फतुहा रेलखंड पर हिलसा स्टेशन के समीप हुई. मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के कैतिया बिगहा गांव निवासी रामानुज प्रसाद के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना तब घटी, जब मृतक बाजार से दलहन की छांटी कराकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान वह हिलसा स्टेशन से दो सौ मीटर उत्तर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पटना से आ रही इस्लामुर -हटिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची हिलसा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक की पत्नी ने अपने पति की ट्रेन हादसे में हुई मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गयी. कुछ देरी बाद होश आने पर पत्नी रिंकू देवी खुद को रोक नहीं सकी और घर से छाती पीटते हुए घटनास्थल पर पहुंच गयी. वहां शव से लिपट वह बार- बार बेहोश हो रही थी. परिवार के महिला सदस्य उसे पानी के छींटे से होश में ला रहे थे.
इधर, शव के गांव में पहुंचते ही वहां मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक अपने तीन भाई- बहनों में सबसे छोटा था. वह पटना में एक कुर्सी फैक्टरी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. इसके अलावे आमदनी बढ़ाने के लिए मृतक गांव में ही खेतीबारी व मजदूरी भी करते थे. मृतक शादीशुदा था और उनके कुल तीन संतानें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




