ePaper

जेब्रा क्राॅसिंग गायब,ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग भी खराब, फिर भी कट रहे रोजाना एक हजार चालान

Updated at : 20 Aug 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
जेब्रा क्राॅसिंग गायब,ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग भी खराब, फिर भी कट रहे रोजाना एक हजार चालान

जेब्रा क्राॅसिंग गायब,ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग भी खराब, फिर भी कट रहे रोजाना एक हजार चालान

विज्ञापन

-चौक-चौराहों से मिट गया जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल पर नहीं रुक रही गाड़ियां-ट्रैफिक लाइट लगने के बाद अधिकतर चौराहे पर स्मार्ट सिटी व ट्रैफिक पुलिस ने बनाया था जेब्रा कॉसिंग मुजफ्फरपुर. सख्ती तो बढ़ाएंगे लेकिन सड़क सुरक्षा की खामियां दूर नहीं कराएंगे. शहर की ट्रैफिक सिस्टम कुछ इसी तरह चल रही है. इसका खामियाजा पब्लिक को उठाना पड़ रहा है. नयी व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस यातायात नियम तोड़ने पर स्मार्ट सिटी के इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के जरिये रोजाना एक हजार से अधिक वाहनों का चालान काटा जा रहा है. यही नहीं, लगभग सभी चौराहें पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने को लेकर चालान कटने के अलावा और किस-किस तरह की कार्रवाई पुलिस व परिवहन विभाग कर सकती है. अनाउंसमेंट के माध्यम से इसका भी प्रचार-प्रसार हो रहा है. लेकिन, प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक सिग्नल पर सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक पालन के संकेतक (जेब्रा क्रॉसिंग) को दुरुस्त कराने की फिक्र किसी को नहीं है. कई चौराहे पर लगे लाइट का टाइमिंग भी खराब हो गया है. इसके अलावा सड़क की जर्जर हालत व ऊंच-नीचे गड्ढे और जलजमाव के कारण अधिकतर चौराहे से जेब्रा क्रॉसिंग खत्म हो गया है. इससे बाइक व कार चालक सिग्नल पर रुके बिना चौराहे पार कर जा रहे हैं. इससे ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग के साथ-साथ ट्रैफिक लाइट जंप करने पर दोगुने चालान काट रही है. अघोरिया बाजार का ट्रैफिक पोल क्षतिग्रस्त, अतिक्रमण भी अघोरिया बाजार पर नीम चौक वाले रोड में लगा ट्रैफिक पोल टूट गया है. ट्रक या भारी वाहन के ठोकर से पोल क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके अलावा चौराहे के चारों तरफ ऑटो व ई-रिक्शा का अवैध स्टैंड के साथ अतिक्रमण है. यह हालात लगभग सभी चौराहे की है. इससे जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए रांग साइड से वाहन चालक चौराहे को पार कर रहे हैं. समझे कैसे काम करता है जेब्रा क्रॉसिंग सड़क पर वर्टिकल और हॉरिजेंटल शेप में जेब्रा क्रॉसिंग बनायी जाती है, जिसमें वर्टिकल लाइन रोड को डिवाइड करती है, जबकि वर्टिकल जेब्रा क्रॉसिंग ट्रैफिक रूकने के दौरान रोड क्रॉस करने के लिए बनाई जाती है. अगर आप रेड लाइट होने पर जेब्रा क्रॉसिंग पर से रोड क्रॉस नहीं कर रहे हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है. ट्रैफिक रुल्स का पालन कराने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग सभी चौराहें पर होना बेहद जरुरी है. जेब्रा कॉसिंग के मिट जाने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है. इसे जल्द ही ठीक करा दिया जायेगा. आम पब्लिक से भी अपील है कि वे ट्रैफिक रुल्स का पालन हर हाल में करें. इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी. -नीलाभ कृष्ण, डीएसपी ट्रैफिक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन