हैदराबाद से जमीन सर्वे कराने आये युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 10:04 PM
हैदराबाद से जमीन सर्वे कराने आये युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत
तुर्की थाना क्षेत्र के लुक्की गांव का रहनेवाला था राहुल मां का पहले हो चुका है निधन, पिता 10 वर्षों से हैं लापता हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही पुलिस प्रतिनिधि, कुढ़नी जमीन सर्वे होने की जानकारी मिलने पर हैदराबाद से अपने गांव आये युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मामला तुर्की थाना के लक्की नंदलालपुर गांव का है. मृत राहुल कुमार (20) जगरनाथ राय का इकलौता पुत्र था. मां का पहले ही निधन हो चुका था. वहीं 10 वर्ष पहले घर से निकले पिता लौटकर नहीं गांव नहीं लौटे. रविवार की देर रात राहुल का शव अपने गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप स्थित पुलिया के किनारे मिला. राहुल की मौत की सूचना हैदराबाद में रहे रह एक मित्र ने तुर्की थाने की पुलिस को दी. सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया गया कि बिहार में जमीन सर्वे होने की जानकारी मिलने पर वह हैदराबाद से चार दिन पहले अपने घर आया था. लेकिन रविवार की देर रात उसका शव मिला. तुर्की प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि राहुल की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है. बताया कि घर में किसी के नहीं होने पर इकलौती शादीशुदा बहन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










