करेंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

करेंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन

मुशहरी़ थाना क्षेत्र के रोहुआ चौक पर गुरुवार की शाम छठ घाट पर बल्ब लगाने के क्रम में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान रोहुआ चौक निवासी धोरा महतो के 18 वर्षीय पौत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि दरवाजे पर ही छठ घाट बना हुआ था. उसको प्रिंस सजा रहा था. बल्ब लगाने के क्रम में कटे तार की चपेट में आने से उसे करेंट लग गया. घटना के बाद परिजन उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. उसके बाद परिजन शव को घर ले आये. घटना को लेकर रोहुआ चौक के पास माहौल गमगीन हो गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मुशहरी थाना को घटना की सूचना नहीं मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन