वाजितपुर कोदरिया में वाहन की ठोकर से युवक की मौत

तुर्की थाना के वाजीतपुर कोदरिया में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंदते हुए भाग निकला. मंगलवार की सुबह करीब दस बजे के करीब हुए इस हादसे में स्थानीय निवासी मनोज कुमार (39) की मौके पर मौत हो गई.
प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना के वाजीतपुर कोदरिया में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंदते हुए भाग निकला. मंगलवार की सुबह करीब दस बजे के करीब हुए इस हादसे में स्थानीय निवासी मनोज कुमार (39) की मौके पर मौत हो गई. मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर तुर्की थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. घटना की छानबीन में अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से मौत की जानकारी मिली. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. बताया जाता है कि मनोज गाय के खटाल में मजदूरी करता था. वह काम पर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी बीच वह सड़क हादसे में अपनी जान गवां बैठा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




