बूढ़ी गंडक नदी की तेज धारा में युवक लापता

Updated:
विज्ञापन

बूढ़ी गंडक नदी की तेज धारा में बहने से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ उसकी तलाश में स्थानीय लोग एवं एसडीआरएफ की टीम जुटी है़

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरौलबूढ़ी गंडक नदी की तेज धारा में बहने से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ उसकी तलाश में स्थानीय लोग एवं एसडीआरएफ की टीम जुटी है़ देर शाम तक युवक की खोज नहीं हो सकी़ बताया गया कि 22 वर्षीय कुन्दन कुमार अपने ननिहाल शम्भूनाथपुर ढोली मुरौल आया था़ वह शौच के लिए बूढी गंडक नदी किनारे गया था, जहां पैर फिसलने से नदी की धारा में गिर गया़ उसके शोर मचाने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तबतक वह पानी के तेज बहाव में बह गया़ लापता कुन्दन कुमार मुरौल प्रखंड क्षेत्र के ही तितरा विशनपुर गांव निवासी है़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन