महिला के साथ छेड़खानी करते युवक धराया, लोगों ने पीटा

Updated:
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़खानी करते युवक धराया, लोगों ने पीटा

विज्ञापन

तुर्की थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात घर में सो रही महिला के साथ गलत नीयत से घुसे युवक को लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया. जख्मी युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. पकड़े जाने के दौरान किसी ने उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया, जिसमें युवक अर्धनग्न दिख रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वहीं महिला ने तुर्की थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. महिला ने अपने पड़ोस के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. कहा कि वह मंगलवार की रात अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान युवक घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा. शोर मचाने पर उसके परिजन व ग्रामीण जुट गये और युवक को पकड़ लिया. मारपीट कर उसका हाथ-पैर बांध दिया. इसकी सूचना तुर्की थाना को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को इलाज के लिए भेज दिया. वहीं जख्मी युवक की ओर से भी कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया गया है. तुर्की प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है. मामला संज्ञान में आने पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन