महिलाओं ने की ईशर गणगौर पूजा, अखंड सुहाग की कामना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
महिलाओं ने की ईशर गणगौर पूजा, अखंड सुहाग की कामना
विज्ञापन
मुजफ्फरपर.
अखंड सुहाग के लिए होली के 16 दिनों के बाद तक ईशर गणगौर पूजा करने के बाद महिलाओं ने गुरुवार को ईशर गणगौर की मूर्तियों को सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर विसर्जित किया. मारवाड़ी युवा मंच भी अन्नपूर्णा मंदिर में मूर्ति स्थापित कर गणगौर पूजा का आयोजन किया था. यहां करीब 500 महिलाओं ने दूब, फूल, गुलाल, सोलह कुएं के जल से पूजन किया और भोग लगाया. यहां संरक्षक रामजी भरतिया व कार्यक्रम संयोजक रौशन नाथानी, अध्यक्ष आकाश कंदोई, सचिव आयुष अग्रवाल, अनिल गोयनका, आयुष चौधरी, रितेश अग्रवाल, संदीप तुलस्यान, मोहित पोद्दार, गोपाल भरतिया और राजू अग्रवाल सहित अन्य की देखरेख में पूजा किया गया. इसके बाद महिलाओं ने ईशर गणगौर की मूर्ति विसर्जित की.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन