पिकअप की ठोकर से महिला घायल, गोद में बैठा बच्चा दूर गिरा

सरैया थाना क्षेत्र में एनएच-722 रेवा घाट पुल के समीप मंगलवार की दोपहर एक बाइक में पीछे से ठोकर मारकर पिकअप चालक फरार हो गया. इस घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
रेवा रोड में बेटे का इलाज कराकर बाइक से जा रही थी महिला बाइक चालक ने पीछाकर पिकअप को मकेर में पकड़ लिया प्रतिनिधि, सरैयाथाना क्षेत्र में एनएच-722 रेवा घाट पुल के समीप मंगलवार की दोपहर एक बाइक में पीछे से ठोकर मारकर पिकअप चालक फरार हो गया. इस घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं गोद में बैठा बच्चा (एक वर्ष) भी दूर जाकर गिरने के बावजूद बाल-बाल बच गया. रेवा घाट पर गश्ती कर रही पुलिस ने जख्मी महिला को सीएचसी सरैया ले आयी. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी महिला को निजी अस्पताल ले गये. जख्मी महिला की प��चान पारू थाना क्षेत्र के बसरामपुर गांव निवासी पंकज सहनी की पत्नी रेशम देवी (25) के रूप में हुई. बताया गया कि रेशम देवी अपने भाई के साथ अपने एक वर्षीय पुत्र का इलाज कराकर मुजफ्फरपुर से रेवा रोड के रास्ते बाइक से अपने मायके वैशाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव जा रही थी. तभी रेवा घाट पुल के समीप एक पिकअप ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी, जिससे गिरकर महिला जख्मी हो गयी. वहीं बाइक चालक ने पीछाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से पिकअप को सारण जिले के मकेर में पकड़ लिया. इसके बाद सुलह की बात सामने आयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










