तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से महिला की मौत, दूसरी रेफर

Updated:
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से महिला की मौत, दूसरी रेफर

विज्ञापन

करजा थाना के करजा चौक के समीप हुई घटना प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 48 वर्षीया महिला की मौत हो गयी़ उसकी पहचान करजा निवासी सुरेंद्र शाह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है़ वहीं जख्मी 52 वर्षीया करजा निवासी धर्मशिला देवी है़ उनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है़ बताया गया कि बुधवार को नरेश शाह के पुत्र की शादी के बाद चौठारी पूजन हो रहा था़ इसी दौरान पूजा कर लौट रही महिलाओं को एक अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दी़ इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी़ दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी़ घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन में ले गये, जहां से चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ प्रभारी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि ठोकर मारने वाले वाहन व चालक की पहचान की जा रही है़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन